बड़वानी / जिला मुख्यालय पर वार्ड क्रमांक 03 स्थित बृजविहार कॉलोनी और श्रीराम नगर के रहवासियों ने श्रीराम नगर में बढ़ रही बाइक रेसिंग, तेज आवाज में साउंड निकालने और सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने की शिकायत को लेकर पुलिस थाना बड़वानी में आवेदन दिया है।
एडवोकेट जगदीश यादव और रहवासियों ने बताया कि पिछले करीब एक माह से कुछ असामाजिक तत्व कॉलोनी में मोटरसाइकिल तेज गति से दौड़ाते हुए रेसिंग करते हैं, गाड़ियों से तेज आवाज में साउंड निकालते हैं और लगातार हार्न बजाते हुए निकलते हैं। कॉलोनी में बच्चे खेलते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। जिससे रहवासियों में डर और आक्रोश है। इसके अलावा कुछ लोग कॉलोनी के सार्वजनिक स्थानों पर खड़े होकर सिगरेट आदि का नशा भी करते हैं, जिससे क्षेत्र का वातावरण खराब हो रहा है।
रहवासियों ने पुलिस से कॉलोनी में वाहन रेसिंग और तेज आवाज में साउंड करने पर रोक लगाने तथा संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
इस संबंध में राहुल, सुनीता चौहान, अनिता यादव, प्रवीण भावकार, एल.सी. कुमावत, गायत्री यादव, अक्षय सातव और श्रद्धा भावसा सहित अन्य रहवासियों ने आवेदन दिया है।
थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
