बड़वानी / योगेश्वर एजुकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित योगेश्वर विधि महाविद्यालय पिपलाज में आयोजित उपभोक्ता संरक्षण दिवस के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सदस्य उपभोक्ता फोरम बड़वानी श्री महेश चन्द्र शर्मा, विशेष अतिथि बार अध्यक्ष श्री सोहनलाल पाटीदार, कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ एस एल पाटीदार थे।
मेनेजिंग डायरेक्टर डॉ गौतम ने बताया कि विश्व उपभोक्ता संरक्षण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में संस्था के मार्गदर्शक डॉ एस.डी. पाटीदार,महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पंकज परसाई और विधि महाविद्यालय स्टाफ, छात्र छात्राओं के साथ साथ किसान भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।
उपभोक्ता फोरम के पूर्व सदस्य महेश चन्द्र शर्मा ने उपभोक्ताओं को आज के समय में अपने अधिकार के साथ साथ अपने कर्तव्य का भी अच्छे से इस्तेमाल करते आना चाहिए इस बात पर जोर देकर समझाया। साथ ही श्री शर्मा ने उपभोक्ताओं के 6 प्रमुख अधिकारो को विस्तृत जानकारी के अलावा उपभोक्ता के कृतव्यों का भी अपने उद्बोधन में जिक्र किया। विशेष अतिथि सोहनलाल पाटीदार ने उपभोक्ता फोरम की कार्यवाही के बारे में विस्तार से बताया कि कैसे ओर कब उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज करा सकते है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ एस एल पाटीदार ने की। अंत में आभार संस्था के प्राचार्य डॉ पंकज परसाई ने व्यक्त किया।
