बड़वानी / लायंस इंटरनेशनल मल्टीपल 3233 की तृतीय काउंसिल मीट, काउंसिल चेयरपर्सन लायन मनीष शाह की अध्यक्षता में वृंदावन में संपन्न हुई । जिसमें तीन राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान के पांच डिस्ट्रिक्ट के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, वॉयस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने सहभागिता की । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पास्ट इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन जितेंद्र चौहान थे । काउंसिल मीटिंग में लायन राम जाट द्वारा अपने डिस्ट्रिक्ट में हुए लीडरशिप और सेवा कार्यों पर अपना प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया गया जिसमें उनके प्रजेंटेशन को बेस्ट प्रजेंटेशन के अवार्ड से सम्मानित किया गया । यह अवार्ड काउंसिल चेयरपर्सन लायन मनीष शाह, सेक्रेटरी लायन सुनील अरोरा, ट्रेजरार सुधीर जैन, गेट एरिया लीडर लायन विनोद वर्मा, वॉयस एरिया लीडर लायन कुलभूषण मित्तल एवं अवार्ड समिति के चेयरपर्सन लायन सुमेर जैन द्वारा प्रदान किया गया । लायन राम जाट को मिले अवॉर्ड पर लायंस क्लब बड़वानी सिटी के साथ डिस्ट्रिक्ट के कई पदाधिकारियों द्वारा बधाई देकर हर्ष व्यक्त किया ।
