बड़वानी / सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल में यूकेजी छात्रों का भव्य दीक्षांत समारोह मनाया गया। मीडिया प्रभारी अनूप कुरील ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत पारम्परिक रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। समारोह के अध्यक्ष, चेयरमेन डॉ. राजेन्द्र मालवीया, मुख्य अतिथि द्वय हरिओम निमाड़े एवं देवेन्द्र पाटीदार, तथा अन्य अतिथियों का स्वागत संस्था के प्राचार्य डॉ. पी.व्ही. सत्य रमेश ने पौधा भेंट कर किया गया । संस्था के हेड मास्टर हर्ष सिंह परिहार एवं हेड मिस्ट्रेस शालिनी नायर ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा जीवन में समय सबसे अमूल्य होता है। देश की भावी पीढ़ी को शिक्षित और जिम्मेदार बनाने के लिए एक जिम्मेदार व्यक्ति ही समय देता है। यूकेजी के छात्रों ने वाईस ऑफ यूकेजी के अंतर्गत मनमोहक भाषण प्रस्तुत कर पांडाल को ठहाकों और तालियों से भर दिया । साथ ही अभिभावकों ने भी अपने अनुभव एवं विचार साझा कर वातावरण को भावुक और प्रेरणादायक बना दिया । तत्पश्चात नन्हे विद्यार्थियों ने थेंक्यु गीत पर आकर्षक नृत्य कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया । शिक्षिका नेहा मालवीया एवं दीपिका व्यास द्वारा तैयार किया गया विद्यालय की वार्षिक यात्रा को दर्शाने वाला विडियो प्रस्तुत किया गया, जिसमे पूरे वर्ष की उपलब्धियों और यादगार पलों को दिखाया गया । कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ग्रेजुएशन वाक एवं सर्टिफिकेट वितरण रहा । यह पल विद्यार्थियों एवं पालकों के लिए अत्यंत गर्व और ख़ुशी का था । अंत में विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए शिक्षिका नेहा मालवीया ने शपथ दिलाया | डॉ. राजेन्द्र मालवीया ने अपने उद्बोधन में कहा देश की भावी पीढी जितनी शिक्षित होगी देश उतना ही श्रेष्ठ बनेगा और विश्वगुरु के सपने को साकार करेगा । उठो, जागो और सफलता मिलने तक मत रुको। यह समारोह न केवल विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत का प्रतीक बना, अपितु उनके भविष्य की ओर पहला मजबुत कदम भी सिद्ध होगा। उक्त शब्दों द्वारा आशीष प्रेषित किया। इस अवसर पर इमरान मंसूरी, पूर्वा श्रीवास, बड़ी संख्या में विद्यार्थी और पालकगण एवं स्टॉफ उपस्थित था । कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका शिवानी सेन एवं दीक्षा गुप्ता ने किया और आभार नेहा मालवीया ने माना |
