बड़वानी/1 अप्रैल से स्कूलों का नवीन स़त्र प्रारम्भ हो गया है वही वर्तमान में ग्रीष्म ऋतु के कारण दिन के तापमान मे लगातार वृद्धि हो रही है। दोपहर पष्चात स्कूलों में अध्ययन कार्य होने से छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। जो कि परिवारों की चिन्ता का कारण बन रहा है। कई परिजनों की मांग है कि समस्त शासकीय/अशासकीय विधालयों में अध्ययन का समय प्रातः 7.30 बजे से 12.30 तक किया जाना चाहिए। जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव न पड़ सके।
