बड़वानी / लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जी 1 की 9 वीं दो दिवसीय डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस “याराना” इंदौर में आयोजित हुई जिसमें डिस्ट्रिक्ट के 250 से अधिक क्लबों के 800 से अधिक सदस्य शामिल हुए.. डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल खंडेलवाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ.. मुख्य अतिथि पास्ट इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन जितेंद्र चौहान, विशिष्ट अतिथि पास्ट इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन कमलेश जैन, गेट वाइस एरिया लीडर लायन कुलभूषण मित्तल, प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन जय प्रकाश त्रिपाठी, द्वितीय वॉयस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन राम जाट थे । लायन सुधीर कुमार पांडे ने बताया कि लायंस क्लब बड़वानी सिटी द्वारा डिस्ट्रिक्ट की बैनर परेड में भी सहभागिता की गई । लायन महेशचंद्र शर्मा ने बताया कि वर्ष 2026–27 के लिए डिस्ट्रिक्ट में इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, प्रथम वॉयस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं द्वितीय वॉयस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के चुनाव भी सर्वानुमति से हुए जिसमें लायंस क्लब बड़वानी सिटी के लायन राम जाट प्रथम वॉयस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के चुनाव में निर्वाचित हुए कुल 336 मतदान हुए जिसमें से 318 मत लायन राम जाट को प्राप्त हुए । इतने भारी बहुमत से विजयी होने पर डिस्ट्रिक्ट के लायन सदस्यों में हर्ष का माहौल है । टीम जय राम जी की के सदस्यों द्वारा सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया ।अपनी विजय पर लायन राम जाट द्वारा इसे डिस्ट्रिक्ट के लायन मित्रों की विजय बताया उन्होंने सभी लायन सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डिस्ट्रिक्ट के लायन मित्रों द्वारा उन्हें जो प्यार, स्नेह और आशीर्वाद दिया है वो उनके लिए अनमोल है साथ ही उन्होंने कहा कि सदस्यों ने मुझ पर जो विश्वास जताया है मै उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा । लायन राम जाट के विजय होने पर लायंस क्लब बड़वानी सिटी सदस्यों द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए उनका सम्मान किया गया । इस अवसर पर वरिष्ठ लायन हरीश शर्मा लायन महेश जोशी, ज़ोन चेयरपर्सन लायन संतोष भावसार, लायन सुधीर पांडे, लायन राजेश गुप्ता, लायन जितेंद्र जैन, लायन जिग्नेश पटेल, लायन रामकृष्ण गुप्ता, लायन अनिल जोशी, लायन सचिन शर्मा, लायन नवीन वाघे, लायन राजेंद्र शर्मा, लायन साबिर रौनक, लायन राहुल अग्रवाल, आदि उपस्थित थे।
