बड़वानी / सर्व ब्राह्मण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार रात 8 बजे श्री गौड़ मालवी ब्राह्मण समाज धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक में भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और विभिन्न सामाजिक विषयों पर सहमति बनी। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव पारंपरिक रूप से मनाया जाएगा।
समाज के अध्यक्ष अनूप कुमार जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें समाज के महिला-पुरुष, युवा और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे। पुरुष धोती-कुर्ता या पजामा-कुर्ता तथा महिलाएं लाल-पीली साड़ी पहनकर सहभागिता करेंगी। शोभायात्रा दोपहर 4 बजे कालिका माता मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर मोटी माता मंदिर, रणजीत चौक होते हुए रानीपुरा स्थित श्री गौड़ मालवी ब्राह्मण समाज धर्मशाला पहुंचेगी, जहां महाआरती के पश्चात भोजन प्रसादी का वितरण किया जाएगा।
नई कार्यकारिणी का गठन
बैठक में सर्वसम्मति से युवा एवं महिला कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। युवा अध्यक्ष पद पर पत्रकार एवं समाजसेवी आदित्य अनिल शर्मा को नियुक्त किया गया। सचिव विश्वास सराफ, उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, अंकुर शुक्ला, अभिषेक जोशी, पार्थ पुरोहित, माधव पुरोहित, सहसचिव सुमित परसाई, कोषाध्यक्ष दीपक पांडे, सह-कोषाध्यक्ष प्रतीक शर्मा, सांस्कृतिक सचिव अमित पुरोहित, सह सांस्कृतिक सचिव आदर्श शर्मा, प्रचार मंत्री चित्रांश पांडे, संगठन सचिव मयूर उपासनी, मीडिया प्रभारी शुभ जोशी, सह मीडिया प्रभारी नील व्यास सहित अनेक युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
महिला कार्यकारिणी का विस्तार
महिला कार्यकारिणी में सुनीता अरविंद उपाध्याय को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही विस्तारित महिला
कार्यकारिणी इस प्रकार घोषित की गई
अध्यक्ष: सुनीता उपाध्याय
उपाध्यक्ष: जया शर्मा
सचिव: सुधा सराफ
सह सचिव: आरती सचिन पुरोहित
कोषाध्यक्ष: रेखा पुरोहित
मीडिया प्रभारी: प्रीति सतीश शमी
कार्यकारिणी सदस्य:
निशा उपाध्याय, माधुरी जोशी, मीना जोशी, दुर्गा अत्रे, रचना सोहनी, आरती रोहित शुक्ला, श्रद्धा विनित रावत, अनुपमा वोरे, महिमा सराफ, प्रीति मनोज पुरोहित, नुपूर अक्षय पुरोहित, जया तिवारी, सीमा पियुष पुरोहित।
पदाधिकारियों के बयान
नव नियुक्त युवा अध्यक्ष आदित्य शर्मा ने कहा कि “हमारा सर्व ब्राह्मण समाज हमारी परंपराओं, संस्कारों और आपसी एकता की पहचान है। मेरा प्रयास रहेगा कि समाज के हर वर्ग—बुजुर्गों के अनुभव, युवाओं की ऊर्जा और मातृशक्ति के मार्गदर्शन—को साथ लेकर हम आगे बढ़ें। भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और गौरव का प्रतीक है। इसे हम सभी मिलकर भव्य, अनुशासित और यादगार बनाएंगे। मैं समाज के हर छोटे-बड़े सदस्य से आग्रह करता हूं कि इस आयोजन में अपनी सहभागिता निभाकर इसे सफल बनाएं।”
नव नियुक्त युवा अध्यक्ष पत्रकार आदित्य शर्मा ने कहा कि “हमारा सर्व ब्राह्मण समाज हमारी परंपराओं, संस्कारों और आपसी एकता की पहचान है। मेरा प्रयास रहेगा कि समाज के हर वर्ग—बुजुर्गों के अनुभव, युवाओं की ऊर्जा और मातृशक्ति के मार्गदर्शन—को साथ लेकर हम आगे बढ़ें। भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और गौरव का प्रतीक है। इसे हम सभी मिलकर भव्य, अनुशासित और यादगार बनाएंगे। मैं समाज के हर छोटे-बड़े सदस्य से आग्रह करता हूं कि इस आयोजन में अपनी सहभागिता निभाकर इसे सफल बनाएं।”
वहीं महिला अध्यक्ष सुनीता अरविंद उपाध्याय ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज और अधिक मजबूत बनेगा। उन्होंने सभी महिलाओं से शोभायात्रा और आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
कार्यक्रम वरिष्ठ समाजजनों के मार्गदर्शन में संपन्न होगा।
