बड़वानी / भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश व्यापी किसान आक्रोश अंदोलन के आव्हान पर आज बड़वानी शहर की सड़कों में किसानों का आक्रोश दिखाई दिया जिले से आये भाजपा कार्यकर्ता एवं किसानए! भाजपा कार्यालय से जनाक्रोश रैली प्रारंभ हुई जो बस स्टैंड, कोर्ट चौराहा, कारंजा चौराहा से ओलंपिक सर्कल होते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची यहां पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती के नेतृत्व में बढ़े हुए बिजली बिलों की होली जलाकर , कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर कमलनाथ सरकार के खिलाफ जमकर नारेवाजी कर किसानों का 2 लाख तक का कर्ज माफ करने एवं अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों का तत्काल मुआवजा देने की मांग की! भाजपा जिला मीडिया प्रभारी भागीरथ कुशवाह ने बताया कि कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान श्री जीतू जिराती ने संबोधित करते हुये कहा कि प्रदेश के किसानों के संकट के समय में आज प्रदेश के मुख्य मंत्री कमलनाथ को किसानों के साथ खड़े होने की फुर्सत नही है। भाजपा सरकार के समय में शिवराज सिंह चौहान किसानो के हर संकट में साथ में खड़े नजर आते थे लेकिन वक्त है बदलाव का नारा देकर कांग्रेस सरकार ने किसानो के साथ बड़ा धोखा किया है। बड़वानी जिले में किसानों की अतिवृष्टि से फसलों के हुऐ नुकसान का अभी तक आंकलन नही किया गया है किसानों की फसलों का तत्काल सर्वे करवाकर किसानों को ₹40 हजार प्रति हेक्टर के मान से मुआवजा दिया जाए! प्रदेश सरकार को किसान बिरोधी सरकार बतलाते हुऐ कहा की दस दिन में किसानों का कर्जा माफ करने का वायदा करके कमलनाथ वादा भूल गये बिजली बिल आधा करने की घोषणा सिर्फ घोषणा ही रह गयी जनता अपना आवेदन और बिजली का बिल लेकर कार्यालयों के चक्कर लगा रही है। मोदी सरकार द्वारा किसानों को सम्मान निधी दी जा रही है लेकिंन प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसानों की सूची नही भेजी है। आज एक ओर किसान परेसान है वंही कन्यादान योजना में 51 हजार देने का वायदा करके कांग्रेस की सरकार भूल गयी प्रदेश की सड़कों की हालत खराब हैए शिवराज सरकार के समय में चल रही जन हितेषी गरीब कल्याण की योजनाओं को कमलनाथ सरकार ने बंद कर दिया है और कमलनाथ सरकार सिर्फ और सिर्फ तबादला उद्योग चला रही है एक.एक कर्मचारी का 5 . 5 ट्रांसफर किया जा रहा है । विधायक श्री प्रेमसिंह पटेल ने कहा किसान विकास करेगा तभी प्रदेश का विकास होगा। मध्यप्रदेष सरकार किसान विरोधी सरकार है उन्होने मांग की किसानों का कर्जा माफ हो बिजली बिल हाफ करें अतिवृष्टि से चैपट फसलों का तुरंत मुआवजा दिया जाये उन्होंने सरदार सरोवर के बैक वाटर से जो जमीन डूब गई है और कई किसानों की कृषि भूमि टापू बन गई है वहां पर आवागमन का कोई साधन नहीं है ऐसे किसानों की समस्या का समाधान किया जाए। पूर्व कैबिनेट मंत्री अंतर सिंह आर्य, भाजपा जिला अध्यक्ष ओम खंडेलवाल, पूर्व सांसद सुभाष पटेल, पूर्व विधायक दीवान सिंह पटेल, मोहन गोले , अंतर पटेल ने भी इस दौरान संबोधित किया! इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एस वीरा स्वामी,लोकेश शुक्ला,जिला महामंत्री, अजय यादव, त्रिलोक मालवीय, श्याम बर्डे, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुखदेव यादव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अंजना शरद पटेल, रमा वास्कले, जया शर्मा, गोविंद पाटीदार, राम सोनाने, ओम भावसार, हीरा यादव, छोटू चौधरी, सहित हजारों की संख्या में किसान और कार्यकर्ता मौजूद थे!
