विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने Coronavirus को वैश्विक महामारी घोषित कर दिया है। संगठन ने इसके खतरनाक स्तर पर काबू पाने और फैलने से रोकने में असमर्थता पर गंभीर चिंता जताई है। चीन के बाद जानलेवा Coronavirus के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित इटली में अब तक 827 मरीजों की मौत हो चुकी है। वायरस संक्रमित लोगों का आंकड़ा भी 12 हजार के पार पहुंच गया है। ईरान के उप राष्ट्रपति इशाक जहानगिरी, संस्कृति मंत्री अली असगर मौनेसन और उद्योग मंत्री रेजा रहमानी Coronavirus से संक्रमित हो गए हैं। चीन के वुहान शहर से फैला कोरोना वायरस (कोविड-19) अब तक दुनिया के 117 देशों में पहुंच चुका है। दुनियाभर में करीब एक लाख 20 हजार लोगों में वायरस की पुष्टि हुई है और 4298 लोगों की जान जा चुकी है।

भारत में Coronavirus

भारत में Coronavirus के सबसे ज्यादा केस राजस्थान में सामने आए हैं। इटली के पर्यटक ग्रुप में Coronavirus की पुष्टि होने से यहां मरीजों की संख्या 18 हो गई है। इसके बाद केरल का नंबर है जहां अब तक 17 मरीज सामने आ चुके हैं। तीसरे नंबर पर यूपी है जहां 8 मामले आए हैं। इसके बाद दिल्ली और कर्नाटक हैं जहां 4-4 मरीजों में Coronavirus की पुष्टि हुई है। लद्दाख और महाराष्ट्र में 2-2 मरीज तो तमिनलनाडू, तेलंगाना, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में एक-एक मरीज सामने आया है।

किस शहर में Coronavirus का सबसे ज्यादा कहर

  • जयपुर: 17 केस
  • आगरा: 6 केस
  • बेंगलुरु: 4 केस
  • दिल्ली: 3 केस
  • लद्दाख: 2 केस
  • पुणे: 2 केस
  • त्रिशुर: 1 केस
  • (इसी तरह गाजियाबाद, चेन्नई, एर्नाकुलम, मेरठ, होशियारपुर, जम्मू, एलापुजा, हैदराबाद, गुड़गांव में एक-एक पॉजिटिव केस मिला है।

चीन में राहत, वुहान में कामकाज बहाल

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने Coronavirus के केंद्र वुहान शहर का दौरा किया और चिकित्सा स्टाफ व अधिकारियों के प्रयासों की तारीफ की। बुधवार को चीन में 22 मौत हुईं और 31 नए मामले सामने आए। नए मामलों में गिरावट के मद्देनजर मध्य चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में बंद पड़े कामकाज को दोबारा शुरू करने को कहा गया है।

सबसे प्रभावित देश

  • देश – मौत – संक्रमित
  • चीन – 3161 – 80,909
  • इटली – 631 – 10,149
  • ईरान – 291 – 8042
  • द. कोरिया – 60 – 7755
  • ·  स्पेन – 36 -1695
  • ·  फ्रांस – 33 – 1784
  • ·  अमेरिका – 31 – 1037
  • ·  जापान – 17 – 1283ृ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *