मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस के 5 मरीज मिले हैं, सुबह 4 बजे इसकी पुष्टि हुई है। इसके पहले मंगलवार को ग्वालियर और शिवपुरी में कोरोना वायरस पॉजिटिव एक-एक मरीज मिले थे। इसके साथ ही जबलपुर के 6 और भोपाल के एक करोनो पॉजिटिव को मिलाकर मध्य प्रदेश में मरीजों की संख्या 14 हो गई है। ग्वालियर और शिवपुरी में कोरोना मरीज मिलने के बाद वहां कर्फ्यू लगा दिया गया है, भोपाल और जबलपुर में पहले से ही कर्फ्यू जारी है। इंदौर शहर में 5कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, इनमें से तीन मरीज बॉम्बे अस्पताल, एक अरिहंत में और एक एमवायएच में भर्ती हैं। तीन मरीज एक ही अग्रवाल परिवार के हैं, ये ऋषिकेश घूमने गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *