बड़वानी  / राजपुर विधायक एवं पूर्व गृह मंत्री श्री बाला बच्चन ने कोरोना वायरस से जारी संग्राम हेतु अपनी विधायक निधि से 15 लाख 45 हजार रूपये की सामग्री, सिविल अस्पताल अंजड़ एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजपुर तथा ठीकरी को उपलब्ध कराई है। यह सामग्री इन स्वास्थ्य केन्द्रो के कर्मियो को अपने स्वास्थ्य की रक्षा करते हुये बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा क्षेत्र वासियों को उपलब्ध कराने के काम आयेगी ।

                मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार विधायक राजपुर ने उनकी निधि से 3 बायपेक मशीन, 3 मल्टीपेरा मानीटर, 15 हजार डिस्पोजल थ्रीलेयर मास्क, 9 हजार 7.5 नम्बर डिस्पोजल सर्जिकल ग्लोस, 9 हजार 7.0 नम्बर डिस्पोजल सर्जिकल ग्लोस, 15 अम्बुबेग एडल्ट, 15 अम्बुबेग चाईल्ड, 300 पीपीई किट एवं 150 एन – 95 मास्क उपलब्ध कराये है। यह सामग्री सिविल अस्पताल अंजड़ एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजपुर तथा ठीकरी को बराबर – बराबर संख्या में वितरित की गई है। जबकि राजपुर विधायक द्वारा 1 रिसक्सीटेशन किट भी उपलब्ध कराई गई है, यह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजपुर को दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *