Rajya Sabha Election Result 2020 : भोपाल मध्यप्रदेश की तीन रिक्त राज्यसभा सीटों के परिणाम आ गए हैं। उम्‍मीदों के अनुसार इन चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के दो और कांग्रेस के एक प्रत्याशी को जीत मिली है। भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया, सुमेर सिंह और कांग्रेस के दिग्विजय सिंह राज्यसभा चुनाव के लिए निर्वाचित हुए हैं। परिणाम की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। दिग्विजय सिंह को सर्वाधिक 57 वोट मिले जबकि सिंधिया को 56 वोट मिले हैं। वहीं सुमेर सिंह सोलंकी को 55 वोट मिले। कांग्रेस के एक अन्‍य उम्‍मीदवार फूल सिंह बरैया को 36 वोट हासिल हुए जबकि दो वोट निरस्‍त कर दिए गए।

भाजपा के एक विधायक द्वारा क्रॉस वोटिंग की बात सामने आ रही है। हालांकि जिन विधायक का नाम सामने आ रहा है उन्‍होंने इससे इंकार कर दिया है।

राजधानी भोपाल में मतदान संपन्न होने के बाद अब मतगणना की गई। विधानसभा में सुबह से विधायकगण मतदान के लिए पहुंच गए थे और फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मतदान किया। इस दौरान यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, मंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित कई वरिष्ठ नेता व विधायक मतदान करने पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *