पाटी / जवाहर नवोदय विद्यालय ने कक्षा छठवीं में दाखिले के लिए चयन परीक्षा आयोजित की थी, जिसका परिणाम घोषित हुआ। पाटी की 2 छात्रा का नवोदय विद्यालय ओझर में चयन हुआ है, चयन होने पर परिवार सहित स्कूल के शिक्षकों ने खुशी जाहिर की, बच्चों से चर्चा की गई तो छात्रा वैदयी भावसार ने खूब मेहनत कर कलेक्टर  बनने की तैयारी करने की बात कही। वही दूसरी ओर छात्रा सिद्धि यादव ने भी खूब मेहनत कर डॉक्टर बनने की तैयारी करने की बात कही। इस तरह से दोनो के चेहरे पर चयन होने की बड़ी खुशी दिख रही थी।

छात्राओं ने चयन के पीछे मार्गदर्शक शिक्षकों व पालको का आभार व्यक्त किया। और आगे अधिक से अधिक मेहनत करने की बात कही। चयन पर दोनो छात्राओं के पेरेंट्स ने अपने अपने घर पर छात्राओं के साथ में बैठकर खुसी जताई, वही शिक्षकों और टीचरों ने उज्जवल भविष्य की कामना की। वही दोनो ही छात्रा बड़ी मेहनती ओर होनहार है, पहली ही मेहनत में सफल होते नजर आई।

इनका हुआ चयन-

छात्रा सिद्धि पिता दिलीप यादव पैरामाउंट एकैडमी बड़वानी, छात्रा वैदही पिता मनीष भावसार लिटिल एंजेल्स एकैडमी पाटी में अध्ययनरत थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *