बड़वानी जिले के 8 लोगों रिपोर्ट की पॉजिटिव आई है। जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उसमें से 4 लोग राजपुर के, 3 लोग बड़वानी के तथा 1 दवाना का है। राजपुर के वार्ड क्रमांक 1 के 85 वर्षीय एवं 22 वर्षीय पुरुष की तथा वार्ड क्रमांक 13 की 48 वर्षीय एवं 26 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। बड़वानी के पूजा स्टेट कॉलोनी के 28 वर्षीय पुरुष, वार्ड नंबर 10 की 30 वर्षीय महिला तथा चमार मोहल्ले के 41 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। अब जिले में कोरोनावायरस पॉजिटिव लोगों की संख्या 105 हो गई है। इसमें से 72 लोग उपचार के पश्चात अपने घरों को वापस चले गए हैं। जबकि 33 लोगों का उपचार अस्पतालों में चल रहा है। जिन 33 लोगों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। उसमें से 27 बड़वानी में तथा 3 इंदौर में भर्ती है। जबकि 3 लोगों की मृत्यु हुई है। बड़वानी के आशाग्राम के आइसोलेशन वार्ड से आज 4 और कोरोनावायरस पॉजिटिव इलाज के पश्चात स्वस्थ होकर अपने घर को वापस लौटे। इसमें सेंधवा रहवासी श्रीमती सायरा शेख एवं श्री हनीफ शेख । राजपुर निवासी श्री जमील मंसूरी एवं श्री राजा कानपुरे, सम्मिलित है।
