पानसेमल(सतीश केवट) पिछले दिनों लद्दाख की गालवन घाटी में दोनों देशों के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प में भारत के कर्नल सहित 20 जवान शहीद हो गए घटना को लेकर पूरा देश आक्रोशित है ! आज देश की सीमा पर जिस प्रकार की स्थिति चल रही है चाइना अपनी आंखें दिखा रहा है इसी को ध्यान में रखते हुए चीन के खिलाफ जन जागरण के लिए आज नगर के युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा चीनी सामान का बहिष्कार किया गया और उसकी होली जलाई गई व नगर के सामाजिक कार्यकर्ता मुरलीधर साटोटे ने यह संकल्प लेकर शपथ दिलाई कि आने वाले समय में हम कभी भी चाइना का कोई भी सामान नहीं खरीदेंगे तथा पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाएंगे स्वदेशी अपनाएंगे और चीन जैसे गद्दार देश को सबक सिखाएंगे इस दौरान नगर के सामाजिक कार्यकर्ता राम सोनवने विनोद वसावे दिलीप साटोटे महेश गोले दीपक भंवर चंद्रकांत महाजन दिनेश जादव दिनेश सोनी राकेश धारवे अर्जुन पटेल पिपरानी विजय ठाकुर लाल सिंह मौरे सुनील शिंदे शेरा खेड़कर नंदू सेन नितिन बोरसे धनराज मोरे राहुल सावले आदि उपस्थित थे चीनी सामान की होली जलाने के दौरान भारत माता की जय भारतीय सेना जिंदाबाद वीर सैनिकों का बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान चाइना हाय हाय के नारे लगाए गए !
