MP Board 10th Result 2020 Date and Time: मध्यप्रदेश में 10वीं बोर्ड का रिजल्ट 4 जुलाई, शनिवार को 12:00 बजे घोषित कर दिया जाएगा। इस बारे में आधिकारिक सूचना दे दी गई है। इस साल 10 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए हैं। छात्रों को दो विषयों में जनरल प्रमोशन दिया गया है। जो छात्र टॉपर आए हैं उनको बुलाया नहीं जाएगा। बता दें, मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) के कक्षा 10वीं के रजिल्ट का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। रिजल्ट mpresults.nic.in पर घोषित किया जाएगा।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कह चुके हैं कि MP Board 10वीं की मेरिट लिस्ट बनाते समय केवल उन परीक्षाओं को आधार बनाया जाएगा जो मार्च 2020 के महीने में कोरोना महामारी और लॉकडाउन लगने के पहले पूरी कर ली गई थी। MP Board की 10वीं की जितनी परीक्षाएं मार्च के महीन में आयोजित हो गईं थी, उन्हीं के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जा रहा है और मेरिट लिस्ट भी उसी आधार पर तैयार की जाएंगी।

MP Board 10th Result Vs MP Board 12th Result: MP Board के अधिकारियों का कहना है कि पहले 10वीं का रिजल्ट घोषित होगा और फिर 12वीं का। 10वीं के रिजल्ट को लेकर अधिकारी जून के पहले या दूसरे सप्ताह की बात कह रहे हैं। यानी पहली बार ऐसा होगा जब दोनों कक्षाओं के रिजल्ट जारी होने में एक माह का अंतर होगा। मध्य प्रदेश में हर साल 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 15 मई को घोषित करने की परंपरा ही है, जो कोरोना वायरस के कारण इस बार टूटने जा रही है। इस साल 12वीं की तो पूरी परीक्षा भी नहीं हो पाई है। अब तक 10 पेपर लिए जा चुके हैं और 9 बाकी हैं। ये परीक्षाएं 9 जून से 15 जून तक ली जाएंगी।

ऐसे चेक कर सकेंगे अपना रिजल्ट

  1. MP Board की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर जाएं।
  2. यहां 10th Result की लिंक पर क्लिक करें
  3. अपने एडमिट कार्ड की डिटेल्स और अन्य जानकारी दर्ज करें।
  4. सबमिट बटन पर क्लिक करें और अपना रिजल्ट चेक करें

    5. प्रिंट पर क्लिक कर अपने रिजल्ट की प्रति भी सेव करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *