बड़वानी 05 जुलाई/ बड़वानी में रविवार को 4 और लोगो की रिपोर्ट कोरोना वायरस पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 130 हो गई है। इसमें से 105 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 21 लोगो का उपचार इन्दौर एवं बड़वानी के अस्पताल में चल रहा है। 

      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार को आई रिपोर्ट में राजपुर के पंचायत बेडी के 38 वर्षीय पुरूष, राजपुर के भीला मंदिर के 40 वर्षीय पुरूष, राजपुर के नवलपुरा की 37 वर्षीय महिला, बड़वानी के साईनाथ कालोनी की 28 वर्षीय महिला सम्मिलित है।  2 कोरोना वायरस पॉजिटिव लोगो को उपचार के पश्चात रविवार को बड़वानी के आइसोलेेशन वार्ड से छुट्टी मिल गई। इसमें बड़वानी नगर के  मंयक राधेश्याम चैहान एवं  युसूफ सरफराज सम्मिलित है।

 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे ने बताया कि अभी तक बड़वानी में 130 लोग कोरोना वायरस पाॅजिटिव पाये गये थे, इसमें से 105 लोगो को उपचार के पश्चात् अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होने बताया कि अब 21 कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो का उपचार चल रहा है। जबकि 4 व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *