बड़वानी 22 जुलाई/ बड़वानी में मंगलवार की देर शाम को 13 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 287 हो गई है। इसमें से 196 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 86 लोगो का उपचार बड़वानी, सेंधवा एवं इन्दौर के अस्पताल में चल रहा है। जबकि 5 लोगो की मृत्यु हुई है।  

       मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार जिन 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उसमें पानसेमल का 45 वर्षीय पुरूष, 25 वर्षीय पुरूष, 27 वर्षीय महिला, सेंधवा का 50 वर्षीय पुरूष, 33 वर्षीय पुरूष, 32 वर्षीय पुरूष, निवाली का 50 वर्षीय पुरूष, 46 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय पुरूष, 52 वर्षीय पुरूष, अंजड का 32 वर्षीय पुरूष, 29 महिला महिला, बड़वानी की 32 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बड़वानी के 16 कोरोना वायरस पॉजिटिव को उपचार के पश्चात बुधवार को इन्दौर एवं बड़वानी के आइसोलेेशन वार्ड से छुट्टी मिल गई। इसमें सेंधवा के श्री अजय गोयल, सुश्री बबीता मंगल, श्री गोविन्द गोयल, सुश्री हेमलता गोयल, श्री कमलेश गोयल, सुश्री कृति गोयल, मधुरम गोयल, श्री मंयक गोयल, सुश्री मुराई गोयल, सुश्री राधिका गोयल, श्री ऋषभ गोयल, सुश्री संगीता गोयल, श्री शुभम गोयल, श्री सुभाषचन्द्र गोयल, श्री त्रिलोक गोयल एवं बड़वानी के श्री अरविन्द रामलाल सम्मिलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *