बड़वानी 31 जुलाई/बड़वानी में गुरूवार की देर शाम को 52 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 660 हो गई है। इसमें से 351 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 302 लोगो का उपचार बड़वानी, सेंधवा एवं इन्दौर के अस्पताल में चल रहा है। जबकि 7 लोगो की मृत्यु हुई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार आज जिन 52 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है उसमें से 23 लोग नवीन है, जबकि 29 लोग ऐसे है जिनकी जाच एवं इलाज प्रायवेट संस्थानो में हुई थी और अब इनकी जानकारी को जिले की जानकारी में मर्ज किया गया है। उन्होने बताया कि जिन 23 लोगो की कल देर शाम पाॅजिटिव रिपोर्ट आई है उसमें अंजड़ का 42 वर्षीय पुरुष, बड़वानी का 35 वर्षीय पुरुष, 32 वर्षीय महिला, 36 वर्षीय पुरुष, 28 वर्षीय पुरुष, 26 वर्षीय पुरुष, 36 वर्षीय पुरुष, पानसेमल का 35 वर्षीय पुरुष, 19 वर्षीय बालक, 20 वर्षीय बालक, 30 वर्षीय पुरुष, 25 वर्षीय पुरुष, 18 वर्षीय बालक, 19 वर्षीय बालिका, 35 वर्षीय महिला, 15 वर्षीय बालक, जलगोन का 42 वर्षीय पुरुष, पाटी का 46 वर्षीय पुरुष, जागरवा का 48 वर्षीय पुरुष, सिलावद का 52 वर्षीय पुरुष, 23 वर्षीय पुरुष, सेंधवा का 34 वर्षीय पुरुष, मंडवाड़ा का 35 वर्षीय पुरुष सम्मिलित है।
