बड़वानी 05 अगस्त/बड़वानी में बुधवार की सुबह 27 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 829 हो गई है। इसमें से 454 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 368 लोगो का उपचार बड़वानी, सेंधवा एवं इन्दौर के अस्पताल में चल रहा है। जबकि 7 लोगो की मृत्यु हुई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार की सुबह जिन 27 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है उसमें सेंधवा का 32 वर्षीय पुरुष, 52 वर्षीय पुरुष, पलसूद का 23 वर्षीय पुरुष, राजपुर का 41 वर्षीय पुरुष, 45 वर्षीय महिला, सिलावद का 17 वर्षीय बालक, 40 वर्षीय महिला, बड़वानी की 40 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय महिला, 62 वर्षीय पुरुष, 24 वर्षीय पुरुष, 21 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय पुरुष, 62 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय पुरुष, 48 वर्षीय पुरुष, 35 वर्षीय पुरुष, खेतिया का 5 वर्षीय बालक, पानसेमल का 58 वर्षीय पुरुष, निवाली की 54 वर्षीय महिला, जुलवानिया की 24 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय पुरुष, 30 वर्षीय पुरुष, मेणीमाता का 41 वर्षीय पुरुष, 39 वर्षीय महिला, भातकी की 60 वर्षीय महिला, 31 वर्षीय पुरुष सम्मिलित है।
35 कोरोना वायरस पॉजिटिव को इलाज के बाद मिली छुट्टी
बड़वानी के 35 कोरोना वायरस पॉजिटिव को उपचार के पश्चात बुधवार को आइसोलेेशन वार्ड से छुट्टी मिल गई
266 और लोगो की रिपोर्ट प्राप्त हुई निगेटिव
जिले से भेजे गये सेम्पल में से 266 लोगों की रिपोर्ट और निगेटिव प्राप्त हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन अनुसार अभी तक जिले से 12123 लोगो के सेम्पल जाॅच हेतु भेजे गये थे, इसमें से अभी तक 10416 लोगो की रिपोर्ट निगेटिव एवं 829 लोगो की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। वही 831 लोगो की रिपोर्ट अभी प्राप्त होना शेष है।
