पानसेमल (सतीश केवट) आज खेतिया से प्रतिवर्ष अनुसार सायकिल से जाने वाले यात्री पानसेमल पहुंचे खेतिया के है निवासी राजेन्द्र एसिकर ने बताया कि खेतिया से लगभग 10 वर्षों से सायकिल से रामदेवरा जा रहे है,प्रतिवर्ष 30 से 40 सदस्य जाते है,रास्ते में लगभग सभी जगह राम रसोड़ा के नाम से भोजन की व्यवस्थाएं अलग अलग स्थानों पर की जाती है,बाबा रामदेव की जन्मस्थली रामदेवरा खेतिया से लगभग 1100 से 1200 किलो मीटर की दूरी पर स्थित है,पूरे विश्व में महामारी के समाप्त होने और सर्वे भवन्तु सुखिन के शुभ विचार के साथ , यात्रियों द्वारा जय बाबरी जयघोष के साथ पानसेमल से आगे की यात्रा के लिए निकल गए ,यात्रा में ,पिंटू सूर्यवंशी ठेकेदार खेतिया,सुभाष रामदास पाटिल मलफा,गोपाल जगताप खेतिया,अजय निकुम खेतिया,साहेबराव मंगा पाटिल खेतिया,डायमंड सोलंकी खेतिया,साहेबराव मंगा पाटिल मलफा,संजय निकुम खेतिया,दुर्गेश यादव खेतिया,कांतिलाल लोहार,खेतिया से यात्रा में शामिल हुए। पानसेमल में सायकिल यात्रियों के लिए चाय की व्यवस्था की गई थी। पानसेमल के सुभाष सोनवाने,रविन्द्र मराठे,विशाल भावसार व अन्य सभी सहयोगी द्वारा सभी के मंगल कामनाओं के साथ शुभ यात्रा हो ऐसा प्रार्थना के साथ विदाई दी गई।
