बड़वानी 18 अगस्त/बड़वानी में सोमवार की देर शाम को 17 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 988 हो गई है। इसमें से 852 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 126 लोगो का उपचार बड़वानी, सेंधवा एवं इन्दौर के अस्पताल में चल रहा है। जबकि 10 लोगो की मृत्यु हुई है। 

      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार की देर शाम को जिन 17 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है उसमें लिंगवा की 60 वर्षीय महिला, अंजड़ का 60 वर्षीय पुरूष, 34 वर्षीय पुरूष, निवाली की 40 वर्षीय महिला, बड़वानी की 52 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय युवक, 50 वर्षीय पुरूष, 48 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय युवा, 18 वर्षीय युवती, टिटगारिया का 53 वर्षीय पुरूष, सेगवाल का 44 वर्षीय पुरूष,

पलसूद का 47 वर्षीय पुरूष, 35 वर्षीय पुरूष, सेंधवा का 22 वर्षीय पुरूष, राजपुर की 40 वर्षीय महिला सम्मिलित है।

9 कोरोना वायरस पॉजिटिव को इलाज के बाद मिली छुट्टी

बड़वानी के 9 कोरोना वायरस पॉजिटिव को उपचार के पश्चात मंगलवार को आइसोलेेशन वार्ड से छुट्टी मिल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *