भोपाल। Coronavirus in MP मध्य प्रदेश में गुरुवार को कोरोना के 1672 मामले सामने आए हैं। यह 1 दिन में सबसे बड़ी संख्या है। इसके पहले सर्वाधिक 1558 मरीज 3 दिन पहले मिले थे। 23722 मरीजों की जांच में इतने पॉजिटिव मिले हैं। कुल सैंपल में 7 फीसद पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं कोरोना से 30 मरीजों की मौत हुई है।

भोपाल में मिले 259 पॉजिटिव मरीज, संक्रमितों की संख्‍या बढकर हुई 11326

भोपाल में पॉजिटिव मरीजों की संख्‍या में दिन प्रतिदिन इजाफा होते जा रहा है। बारिश के बाद तेजी से बुखार आने की शिकायत बढी है। इसके चलते कराए जा रहे टेस्‍ट पॉजिटिव पाए जा रहे है। गुरुवार को भी राजधानी में अब तक के सबसे ज्‍यादा 259 पॉजिटिव मरीज मिले है। इसे मिलाकर शहर में अब संक्रमितों की संख्‍या 11326 हो गई है।

पॉजिटिव मिलने वाले लोगों में छह माह की बच्‍ची भी शामिल है। वहीं आशा निकेतन हॉस्पिटल में 7 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी तरह सीआरपीएफ की 4 जवान भी पॉजिटिव आए है। सी सेक्‍टर शाहपुरा में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी तरह शहर के अन्‍य क्षेत्रों से भी लोगों की रिपोर्ट लगातार पॉजिटिव आ रही है। शहर में अब 9200 लोग स्‍वस्‍थ होकर घर रवाना हो चुके है। वहीं 296 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। 1830 मरीज ऐसे है जिनका उपचार अब भी कोविड केयर अस्‍पतालों में चल रहा है।

जिले में 10 और व्यक्तियों की रिपोर्ट आई पाजिटिव

बड़वानी में बुधवार की देर शाम को 10 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 1166 हो गई है। इसमें से 1033 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 118 लोगो का उपचार बड़वानी, सेंधवा एवं इन्दौर के अस्पताल में चल रहा है, जबकि 15 लोगो की मृत्यु हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *