बड़वानी / बड़वानी में गुरूवार की देर शाम को 38 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 1204 हो गई है। इसमें से 1038 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 151 लोगो का उपचार बड़वानी, सेंधवा एवं इन्दौर के अस्पताल में चल रहा है, जबकि 15 लोगो की मृत्यु हुई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार गुरूवार की देर शाम को जिस 38 व्यक्ति की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है उसमें बड़वानी का 23 वर्षीय पुरूष, 35 वर्षीय पुरूष, 7 वर्षीय बालक, 12 वर्षीय बालक, 36 वर्षीय महिला, 67 वर्षीय महिला, 48 वर्षीय पुरूष, 32 वर्षीय महिला, 10 वर्षीय बालक, 12 वर्षीय बालक, 15 वर्षीय बालक, 32 वर्षीय महिला, 21 वर्षीय पुरूष, 19 वर्षीय बालक, 22 वर्षीय पुरूष, छोटा बड़दा का 60 वर्षीय पुरूष, कुन्दामाल की 22 वर्षीय महिला, ठीकरी का 35 वर्षीय पुरूष, केरवा का 24 वर्षीय पुरूष, पाटी की 46 वर्षीय महिला, पाल्या की 46 वर्षीय महिला, भामटा का 33 वर्षीय महिला, अंजड़ का 20 वर्षीय बालक, 45 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय बालक, 51 वर्षीय पुरूष, राजपुर का 8 वर्षीय बालक, 11 वर्षीय बालक, 39 वर्षीय महिला, 62 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय पुरूष, 27 वर्षीय पुरूष, 24 वर्षीय महिला, 42 वर्षीय पुरूष, 50 वर्षीय पुरूष, 47 वर्षीय महिला, 52 वर्षीय पुरूष सम्मिलित है।
