बड़वानी / बड़वानी में गुरूवार की देर शाम को 34 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 1367 हो गई है। इसमें से 1181 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 170 लोगो का उपचार बड़वानी, सेंधवा एवं इन्दौर के अस्पताल में चल रहा है, जबकि 16 लोगो की मृत्यु हुई है। जिले में आज से यात्री बसों का भी संचालन शुरू हो गया है। यदि दिशा निर्देशों का पालन नहीं हुआ तो यह मानकर चलिऐ कि अभी तक जितने प्रकरण सामने नही आऐ? आगामी 1 माह में उससे भी ज्यादा आ सकते है सामने ?

     मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार गुरूवार की देर शाम को जिस 34 व्यक्ति की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है उसमें राजपुर की 6 वर्षीय बालिका, 32 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय महिला, 22 वर्षीय महिला, कानसूल का 41 वर्षीय पुरूष, पानसेमल का 40 वर्षीय पुरूष, 55 वर्षीय पुरूष, 50 वर्षीय पुरूष, वरला की 26 वर्षीय महिला, दवाना का 38 वर्षीय पुरूष, 24 वर्षीय पुरूष, 52 वर्षीय पुरूष, धनोरा का 32 वर्षीय पुरूष, खेतिया का 59 वर्षीय पुरूष, 20 वर्षीय पुरूष, 36 वर्षीय पुरूष, 19 वर्षीय बालिका, 48 वर्षीय पुरूष, 52 वर्षीय पुरूष, मालबेड़ी का 32 वर्षीय पुरूष, बड़वानी का 51 वर्षीय पुरूष, 58 वर्षीय पुरूष, 56 वर्षीय पुरूष, 32 वर्षीय पुरूष, 35 वर्षीय पुरूष, 52 वर्षीय महिला, 48 वर्षीय पुरूष, 58 वर्षीय पुरूष, 32 वर्षीय पुरूष, 46 वर्षीय पुरूष, 52 वर्षीय महिला, चैतरिया की 23 वर्षीय महिला, पाटी का 40 वर्षीय पुरूष सम्मिलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *