बड़वानी 22 सितम्बर 2020/बड़वानी में सोमवार की देर शाम को 22 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। 22 कोरोना वायरस पॉजिटिव को उपचार के पश्चात मंगलवार को आइसोलेेशन वार्ड से छुट्टी मिल गई। जिले में अब कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 1666 हो गई है। इसमें से 1374 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 273 लोगो का उपचार बड़वानी, सेंधवा एवं इन्दौर के अस्पताल में चल रहा है, जबकि 19 लोगो की मृत्यु हुई है। 

      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार की देर शाम को जिन व्यक्तियो की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है उसमें पानसेमल की 42 वर्षीय महिला, 48 वर्षीय पुरूष, 14 वर्षीय बालिका, चाचरिया का 30 वर्षीय पुरूष, 29 वर्षीय पुरूष, बड़वानी का 36 वर्षीय पुरूष, 70 वर्षीय पुरूष, 33 वर्षीय पुरूष, 64 वर्षीय पुरूष, 78 वर्षीय पुरूष, 55 वर्षीय महिला, जुलवानिया का 21 वर्षीय पुरूष, सिलावद की 28 वषीय महिला, 50 वर्षीय पुरूष, राजपुर का 11 वर्षीय बालक, 5 वर्षीय बालिका, 40 वर्षीय पुरूष, ठान की 35 वर्षीय महिला, ठीकरी का 27 वर्षीय पुरूष, सेंधवा का 65 वर्षीय पुरूष, 60 वर्षीय महिला, 67 वर्षीय महिला सम्मिलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *