बड़वानी 27 सितम्बर 2020/ बड़वानी में शनिवार की देर शाम को 15 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पाॅजिटिव प्राप्त हुई है।17 कोरोना वायरस पॉजिटिव को उपचार के पश्चात रविवार को आइसोलेेशन वार्ड से छुट्टी मिल गई।  जिले में अब कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 1780 हो गई है। इसमें से 1487 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 273 लोगो का उपचार बड़वानी, सेंधवा एवं इन्दौर के अस्पताल में चल रहा है, जबकि 20 लोगो की मृत्यु हुई है। 

      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार की देर शाम को जिन व्यक्तियो की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है उसमें पानसेमल का 62 वर्षीय पुरूष, 23 वर्षीय महिला, 52 वर्षीय महिला, बड़वानी का 86 वर्षीय पुरूष, सेंधवा का 33 वर्षीय पुरूष, 38 वर्षीय पुरूष, राजपुर का 45 वर्षीय पुरूष, 20 वर्षीय युवक, नागलवाड़ी की 44 वर्षीय महिला, खेतिया की 35 वर्षीय महिला, 70 वर्षीय पुरूष, 40 वर्षीय पुरूष, निवाली का 57 वर्षीय पुरूष, ठीकरी का 30 वर्षीय पुरूष, जलगोन की 33 वर्षीय महिला सम्मिलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *