बड़वानी /बड़वानी में बुधवार की देर शाम को 24 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 1929 हो गई है। इसमें से 1715 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 193 लोगो का उपचार बड़वानी, सेंधवा एवं इन्दौर के अस्पताल में चल रहा है, जबकि 21 लोगो की मृत्यु हुई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार की देर शाम को जिन व्यक्तियो की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है उसमें सेंधवा की 26 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय पुरूष, सिलावद का 42 वर्षीय पुरूष, राजपुर की 62 वर्षीय महिला, 72 वर्षीय पुरूष, पाटी की 22 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय पुरूष, धनोरा की 30 वर्षीय महिला, बड़वानी की 35 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय महिला, 36 वर्षीय पुरूष, 33 वर्षीय पुरूष, सेगवाल का 55 वर्षीय पुरूष, बालकुआ का 60 वर्षीय पुरूष, मोसवाड़ा की 15 वर्षीय बालिका, आवली का 20 वर्षीय बालक, टेमली का 36 वर्षीय पुरूष, खेतिया का 39 वर्षीय पुरूष, 30 वर्षीय पुरूष, गोंगवाड़ा की 24 वर्षीय महिला, लिम्बी की 35 वर्षीय महिला, पिपलूद का 70 वर्षीय पुरूष, अंजड़ का 35 वर्षीय पुरूष, बमनाली का 24 वर्षीय पुरूष सम्मिलित है।
8 कोरोना वायरस पॉजिटिव को इलाज के बाद मिली छुट्टी
बड़वानी 08 अक्टूबर 2020/बड़वानी के 8 कोरोना वायरस पॉजिटिव को उपचार के पश्चात गुरूवार को आइसोलेेशन वार्ड से छुट्टी मिल गई।
