बड़वानी / बड़वानी में शनिवार की देर शाम को 12 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 1960 हो गई है। इसमें से 1743 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 196 लोगो का उपचार बड़वानी, सेंधवा एवं इन्दौर के अस्पताल में चल रहा है, जबकि 21 लोगो की मृत्यु हुई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार की देर शाम को जिन व्यक्तियो की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है उसमें पानसेमल का 58 वर्षीय पुरूष, 50 वर्षीय महिला, 29 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय पुरूष, धनोरा का 25 वर्षीय पुरूष, 35 वर्षीय पुरूष, सेंधवा की 27 वर्षीय महिला, बड़वानी का 40 वर्षीय पुरूष, 28 वर्षीय महिला, 23 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय महिला, 31 वर्षीय पुरूष सम्मिलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *