बड़वानी 19 नवंबर 2020/ बड़वानी में बुधवार की देर शाम को 22 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 2241 हो गई है। इसमें से 2153 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 67 लोगो का उपचार बड़वानी, सेंधवा एवं इन्दौर के अस्पताल में चल रहा है, जबकि 21 लोगो की मृत्यु हुई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार की देर शाम को जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। उसमें
बड़वानी का 68 वर्षीय पुरूष, 73 वर्षीय पुरूष, 73 वर्षीय महिला, 55 वर्षीय पुरूष, 50 वर्षीय पुरूष, 55 वर्षीय पुरूष, नागलवाड़ी का 61 वर्षीय पुरूष, 31 वर्षीय पुरूष, मण्डवाड़ा की 28 वर्षीय महिला, पानसेमल की 20 वर्षीय महिला, 58 वर्षीय महिला, सेंधवा का 26 वर्षीय पुरूष, 35 वर्षीय महिला, गोई की 80 वर्षीय महिला, राजपुर का 35 वर्षीय पुरूष, 32 वर्षीय पुरूष, 58 वर्षीय महिला, 37 वर्षीय पुरूष, 46 वर्षीय पुरूष, 15 वर्षीय पुरूष, 51 वर्षीय पुरूष, 62 वर्षीय पुरूष सम्मिलित है।
