बड़वानी / बड़वानी में शुक्रवार की देर शाम को 17 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 2494 हो गई है। इसमें से 2381 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 91 लोगो का उपचार बड़वानी, सेंधवा एवं इन्दौर के अस्पताल में चल रहा है, जबकि 22 लोगो की मृत्यु हुई है। 

                मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार की देर शाम को जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। उसमें निवाली का 50 वर्षीय पुरुष, 36 वर्षीय पुरुष, 38 वर्षीय महिला, मंडवाड़ा का 55 वर्षीय पुरुष, रेवजा का 40 वर्षीय पुरुष, अंजड़ का 60 वर्षीय पुरुष, 50 वर्षीय पुरुष, खेतिया की 46 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय पुरुष, 30 वर्षीय पुरुष,49 वर्षीय पुरुष, 54 वर्षीय पुरुष, 20 वर्षीय पुरुष, 52 वर्षीय पुरुष, कुसुमारी का 32 वर्षीय पुरुष, जोगवाडा की 45 वर्षीय महिला, बड़वानी का 45 वर्षीय पुरुष सम्मिलित है। 4 कोरोना वायरस पॉजिटिव को उपचार के पश्चात शनिवार को आइसोलेेशन वार्ड से छुटटी मिल गई।जिले से भेजे गये सेम्पल में से 266 लोगों की रिपोर्ट और निगेटिव प्राप्त हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *