खेतिया (सुभाष सोनिस-महेश भावसार)आज खेतिया मे अखिल भरतीय वैश्य समाज का महासम्मेलन हुआ। जिसमे मुख्य अतिथी के रुप मे जिला अध्यक्ष राजेश गर्ग, महिला इकाई जिला अध्यक्ष श्रीमती गायत्री गुप्ता, युवा इकाई सम्भागीय अध्यक्ष हेमन्त अग्रवाल, साथ ही चेतन जी सिंहल, संजय गुप्ता एवं अमन अग्रवाल शमील थे। जिला महामंत्री हीरालाल संचेती ने कार्यक्रम का संचालन किया। सम्मलेन मे विशेष रुप से वेश्य समाज के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया गया एवं नये सदस्यो को आई डी कार्ड का वितरण किया गया। साथ ही खेतिया प्रकोष्ठ की नियुक्ति भी की गई जिसमे नगर अध्यक्ष श्री संतोषजी सुराना, महिला इकाई नगर अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता माहेश्वरी, विधि प्रकोष्ट कपिलकुमार शाह, इंजीनियर प्रकोष्ट महेन्द्र्कुमार नाहर, मिडिया प्रकोष्ट हार्दीक जैन, शिक्षा प्रकोष्ट श्रीमती संतोषी बोथरा, एवं संसकृति प्रकोष्ट श्रीमती हंसा श्रीमाली का चयन किया गया। सम्मेलन मे सरंक्षक महिपालजी नहार एवं कमलकिशोरजी अग्रवाल भी उपस्ति थे। सम्मेलन के अंत मे युवा नगर अध्यक्ष मनोजी बोहर द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
