बड़वानी / अंजराड़ा के किराना दुकान पर अवैध रूप से उचित मूल्य दुकान का खाद्यान्न सग्रहित होने एवं लोगो के राशन कार्ड पाये जाने पर दुकान संचालनकर्ता सहित क्षेत्र की उचित मूल्य दुकान के सेल्समेन एवं सोसायटी प्रबंधक के विरूद्ध, पाटी थाने में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा एफआईआर दर्ज करवाई गई है। 

      कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी  भोला मण्डलोई से प्राप्त जानकारी अनुसार 18 जनवरी को राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त कार्यवाही के दौरान अंजराड़ा की किराना दुकान से 742 बोरे में 379.68 क्विंटल उचित मूल्य दुकान से विक्रय होने वाला गेहूॅ एवं 90 राशन कार्ड जप्त किया गया था । इस दौरान नीला केरोसीन भी मौके से जप्त हुआ था । इसके लिये किराना दुकान संचालनकर्ता भागीरथ डूडवे एवं उचित मूल्य दुकान के सेल्समेन जमील खान तथा आदिम जाति संस्था पाटी के प्रबंधक शंकरसिंह चौहान के विरूद्ध अनियमितता के लिये पाटी थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *