खेतिया (सुभाष सोनेस) सिविल कोर्ट खेतिया के अधिवक्ता संघ की हुई महत्वपूर्ण बैठक(18/2/21) में नगर के वरिष्ठ अभिभाषक विकासराव शितोले को अभिभाषक संघ खेतिया का सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया,इसी बैठक में उपाध्यक्ष भगवान गवले,सचिव संजय पटेल,सहसचिव सुधीर दीक्षित, कोषाध्यक्ष विनय कुमार शुक्ला तथा ग्रंथपाल जमीर शेख को चुना गया।
अधिवक्ता सजंय पटेल को लगातार तीसरी बार सचिव चुना गया है।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अभिभाषक संघ खेतिया के सदस्यगण पवन गुप्ता, रोहिदास मगर,दिनेश जोशी,सी जी पाटिल,कपिल शाह,मनीष आशर्मा, बालकृष्ण सिरसाठ,मनोज वर्मा,गौरव सोनी,पुष्पा पाठक,मनोज गुप्ता, संतोष चौहान, राहुल गुप्ता, संजय पंडित द्वारा बधाई दी गयी,उक्त जानकारी संघ के सचिव संजय पटेल अधिवक्ता द्वारा दी गयी
