बड़वानी /बड़वानी में गुरूवार की देर शाम को 15 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 3098 हो गई है। इसमें से 3003 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 64 लोगो का उपचार चल रहा है, जबकि 31 लोगो की मृत्यु हुई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार गुरूवार की देर शाम को जिन व्यक्तियों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है, उनमें सेंधवा का 59 वर्षीय पुरूष, 80 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय महिला, 42 वर्षीय पुरूष, 58 वर्षीय महिला, 32 वर्षीय महिला, 59 वर्षीय महिला, 61 वर्षीय पुरूष, वरला का 60 वर्षीय पुरूष, चाटली का 48 वर्षीय पुरूष, धवली का 55 वर्षीय पुरूष, 35 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय महिला, 32 वर्षीय पुरूष, 7 वर्षीय बालक सम्मिलित है। वही 763 लोगो की रिपोर्ट अभी प्राप्त होना शेष है।
