बड़वानी/ महाराष्ट्र सहित इन्दौर में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण ने प्रदेश सरकार की चिन्ता बढ़ा दी हैं। अब तो बड़वानी जिले में भी कोरोना संक्रमण का खतरा मंडराता दिखाई दे रहा है। जहाॅ पूरी फरवरी में 88 लोगो की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी वही 20 मार्च तक ही 120 का आंकड़ा छू लिया है।यदि यही गति रही तो निश्चित जिला प्रशासन व शासन की लिए अत्यधिक चिन्ता का विषय हो सकता है। शुक्रवार की देर शाम को 17 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 3115 हो गई है। इसमें से 3011 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 73 लोगो का उपचार चल रहा है, जबकि 31 लोगो की मृत्यु हुई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार की देर शाम को जिन व्यक्तियों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है, उनमें मरदई का 19 वर्षीय पुरूष, ठीकरी का 30 वर्षीय पुरूष, बड़वानी का 32 वर्षीय पुरूष, 27 वर्षीय पुरूष, पानसेमल का 41 वर्षीय पुरूष, 40 वर्षीय महिला सेंधवा की 55 वर्षीय महिला, 61 वर्षीय पुरूष, 35 वर्षीय पुरूष, 44 वर्षीय महिला, उमर्टी का 28 वर्षीय पुरूष,
खेतिया का 25 वर्षीय पुरूष, जूनापानी का 50 वर्षीय पुरूष, 27 वर्षीय महिला, कुण्डिया का 46 वर्षीय पुरूष, दोंदवाड़ा की 40 वर्षीय महिला, जलगोन का 16 वर्षीय बालक सम्मिलित है। 8 कोरोना वायरस पॉजिटिव को इलाज के बाद मिली छुट्टी। 187 और लोगो की रिपोर्ट प्राप्त हुई निगेटिव वही 788 लोगो की रिपोर्ट अभी प्राप्त होना शेष है।
