बड़वानी / तमाम लापरवाहियो के बीच नही थम रहा है जिले में कोरोना  का पैर पसारना ! शुक्रवार की देर शाम को 72 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 3593 हो गई है। इसमें से 3204 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 358 लोगो का उपचार चल रहा है, जबकि 31 लोगो की मृत्यु हुई है। खबरो के मुताबिक निजी हास्पिटलो में कोरोना पाॅजिटिव की मौतें भी हो रही है लेकिन सरकारी प्रेस विज्ञप्ती में  वही आंकड़ा चला आ रहा है? इसके पिछे की वजह तो प्रशासन ही बता सकता है। 

                मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार की देर शाम को जिन व्यक्तियों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है, उनमें बड़वानी की 30 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय पुरूष, 41 वर्षीय पुरूष, सेंधवा का 22 वर्षीय पुरूष, 45 वर्षीय पुरूष, 21 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय पुरूष, 14 वर्षीय बालिका, 35 वर्षीय महिला, 41 वर्षीय पुरूष, 52 वर्षीय पुरूष, 46 वर्षीय महिला, 19 वर्षीय पुरूष, 48 वर्षीय महिला, 43 वर्षीय महिला, 37 वर्षीय पुरूष, 55 वर्षीय महिला, 55 वर्षीय महिला, 47 वर्षीय पुरूष, सोलवन का 31 वर्षीय पुरूष, गोंगवाड़ा का 55 वर्षीय पुरूष, पन्नाली का 30 वर्षीय पुरूष, 18 वर्षीय बालिका, 28 वर्षीय महिला, जाहूर का 30 वर्षीय पुरूष, केरमला का 26 वर्षीय पुरूष, बलवाड़ी की 34 वर्षीय महिला, 43 वर्षीय पुरूष, धवली का 16 वर्षीय बालक, 46 वर्षीय महिला, होलगाॅव की 22 वर्षीय महिला, हिरकराय का 46 वर्षीय पुरूष, चिखल्या मलान का 34 वर्षीय पुरूष, सिलावद का 18 वर्षीय बालक, जुलवानिया का 20 वर्षीय पुरूष, ओझर का 22 वर्षीय पुरूष, अंजड़ का 30 वर्षीय पुरूष, चाटली का 45 वर्षीय पुरूष, 15 वर्षीय बालिका, ठीकरी का 62 वर्षीय पुरूष, सेगवाल की 60 वर्षीय महिला, पलसूद की 42 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय पुरूष, निवाली का 26 वर्षीय पुरूष, 19 वर्षीय पुरूष, 22 वर्षीय पुरूष, 45 वर्षीय पुरूष, 30 वर्षीय  पुरूष, 42 वर्षीय  पुरूष,  बिल्वारोड़ की 30 वर्षीय महिला, कन्नडगाॅव की 28 वर्षीय महिला, निसरपुर (पानसेमल) का 28 वर्षीय पुरूष, 19 वर्षीय पुरूष, खेतिया की 24 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय पुरूष, 54 वर्षीय पुरूष, 41 वर्षीय पुरूष, टाकली की 28 वर्षीय महिला, पिपरानी का 35 वर्षीय पुरूष, पानसेमल की 35 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय पुरूष, 63 वर्षीय महिला, 46 वर्षीय पुरूष, 41 वर्षीय महिला, मतराला की  24 वर्षीय महिला, 10 वर्षीय बालिका, जलगोन की 32 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय पुरूष, भमराटा का 50 वर्षीय पुरूष, आमझिरी का 30 वर्षीय पुरूष, काजलमाता की 20 वर्षीय महिला सम्मिलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *