Crime News: भोपाल शाहपुरा के मकान न बी 238 में रविवार को 39 साल की सोनिया भारद्वाज ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह 29 दिनों से मप्र के पूर्व वन मंत्री और कांग्रेस नेता उमंग सिंघार के निजी मकान में रह रही थी। उन्होंने किन कारण से यह कदम उठाया। उसके कारणों की पुलिस जांच कर रही है। उनके पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उन्होंने पूर्व मंत्री का कई बार नाम लिखा है।सुसाइट नोट में जिक्र किया है कि अब सहन नहीं होता है। पुलिस सुसाइड नोट जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शाहपुरा टीआइ महेंद्र मिश्रा ने बताया शाहपुरा में मकान 238 पूर्व मंत्री उमंग सिंघार का निजी मकान है। उनके बंगले के कर्मचारी गणेश सिंह ने रविवार को सूचना दी कि एक महिला ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची, जहां दरवाजा बंद था। महिला को फांसी से उतारा, उनके कर्मचारी ने पुलिस को बताया कि वह सेठ्ठी नगर बलदेव नगर अंबाला की रहने वाली 39 साल की सोनिया भारद्वाज थी।

वह करीब 29 दिन मकान में रह रही थी। साल भर में कई बार आ चुकी थी। उनके पति संजीव कुमार अंबाला में रहते हैं। सुसाइड नोट में पूर्व मं् कई बार नाम, अब सहन नहीं होता है-एएसपी राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि मृतक के पर्स से एक सुसाइड नोट मिला है, वह एक पेज का है। उसमें पूर्व मंत्री उमंग सिंघार का नाम कई बार लिखा है, उनके बारे में लिखा है कि अब सहन नहीं होता है, गुस्से बहुत तेज हैं। किसी बात का स्पष्ट जवाब नहीं देते हैं। एएसपी राजेश भदौरिया ने बताया कि मर्ग कायम कर लिया है, सुसाइड नोट में मिहला ने अपने बेटे आर्यन के बारे में लिखा है कि बेटा मैं तेरे लिए कुछ नहीं कर पाई। इस मामले में पूर्व मंत्री के बयान लिए जाएगे। पूर्व मंत्री दो दिन पहले तक घर पर ही थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *