बड़वानी / राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में भी किल कोरोना -4 अभियान 25 से 31 मई तक प्रारंभ किया गया है। यह जिले के उन नगर के वार्डो एवं ग्राम पंचातयो में प्रारंभ किया गया है, जो येलो एवं रेड झोन में दर्ज हुये है।  येलो झोन में वे क्षेत्र सम्मिलित किये गये है जहाॅ 1 से 4 तक के एक्टिव केस है। जबकि 5 से अधिक के एक्टिव केस वाले क्षेत्र को रेड झोन में सम्मिलित किया गया है। जिले में 151 येलो क्षेत्र एवं 7 रेड झोन चिन्हांकित किये गये है।

      कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा से प्राप्त जानकारी अनुसार नगरीय क्षेत्र में 5 रेड एवं 53 येलो क्षेत्र तथा ग्रामीण क्षेत्र में 2 रेड एवं 98 यलो झोन चिन्हांकित किये गये है।

      बड़वानी नगर में 14 येलो झोन एवं 3 रेड झोन, सेंधवा नगर में 6 येलो झोन, अंजड नगर में 7 यलो झोन, राजपुर नगर में 9 येलो झोन एवं 2 रेड झोन में, पानसेमल नगर में 4 येलो झोन, खेतिया नगर में 5 येलो झोन, निवाली नगर में 2 यलो झोन, ठीकरी नगर में 6 येलो झोन बने है। जबकि पलसूद नगर में कोई भी रेड या येलो झोन नहीं चिन्हांकित हुये है।

      बड़वानी नगर के वार्ड क्रमांक 9, 10, 12 एवं राजपुर नगर में वार्ड क्रमांक  2 और 5 रेड झोन में सम्मिलित है। इसी प्रकार येलो झोन में जनपद पंचायत बड़वानी के 13 ग्राम पंचायते, निवाली के 6 ग्राम पंचायते, पानसेमल के 21 ग्राम पंचायते , पाटी के 5 ग्राम पंचायते, राजपुर के 22 ग्राम पंचायते, सेंधवा के 7 ग्राम पंचायते, ठीकरी के 24 ग्राम पंचायते येलो में, वहीं पानसेमल की 1 ग्राम पंचायत (गोंगवाडा) एवं राजपुर का 1 ग्राम  पंचायत (ओझर) रेड झोन में है।

31 मई तक लाये जायेंगे ग्रीन झोन में

      कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा ने बताया कि 31 मई तक इन रेड झोन एवं येलो झोन में घरघर सर्वे कर संदिग्ध कोरोना पाजिटिव की पहचान कर उनकी सेम्पलिंग करवाई जायेगी जिससे यह क्षेत्र भी ग्रीन झोन में सम्मिलित हो सके जिससे 1 जून से कोरोना कफ्र्यू में मिलने वाली छूट का लाभ जिले के वासियों को भी प्राप्त होेने लगे

      कलेक्टर ने मंगलवार को आयोजित विडियो कान्फ्रेसिंग के दौरान जिले के समस्त एसडीएम एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारियों, राजस्व पदाधिकारियों, नगर निकायो के सीएमओ, जनपदो के सीईओ को निर्देशित किया कि येलो एवं रेड झोन में सम्मिलित वार्डो एवं ग्रामो में गठित क्राईसिस मैनेजमेंट समितियों के पदाधिकारियों को और सक्रिय करेंगे। जिससे किल कोरोना-4 के तहत घरघर होने वाले सर्वे के दौरान सहीसही जानकारी प्राप्त हो सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *