खेतिया(सुभाष सोनेस) नगर पंचायत परिषद खेतिया द्वारा नगर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी पानसेमल सुमेर सिंह मुजाल्दे के मुख्य आतिथ्य में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंदन बाई बागुल, उपाध्यक्ष प्रदीप निकुंम,पार्षद प्रकाश महाले, प्रतिनिधि सूर्यकांत एशिकर, व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष जतिन पटेल,विधयक प्रतिनिधि अरविंद बागुल नगर पत्रकार संघ के अध्यक्ष राजेश नाहर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी यशवंत शुक्ला ,लेखापाल ईश्वर महाले ,अशोक शर्मा,अतुल निकुंम सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने टँचिंगग्राउंड वृक्षारोपण किया, इस अवसर पर SDM सुमेर सिंह मुजाल्दे ने सबको पर्यावरण सुरक्षित रखने व अपने द्वारा लगाए गए सभी पेड़ों को सुरक्षित रखने का संकल्प कराया

पर्यावरण को स्वच्छ बनाने अधिक से अधिक पेड़ लगाने के उद्देश्य से आज शहर में नगर पंचायत परिषद खेतिया के साथ ही नवगठित पर्यावरण मित्र सेवा मंडल द्वारा आयोजन किए गए। पर्यावरण संरक्षण हेतु गठित पर्यावरण मित्र सेवा मंडल खेतिया के संयोजक प्रकाश शार्दुल ने अपने साथियों के साथ वेदांत गुरुकुल विद्यालय के प्रांगण में विधायक प्रतिनिधि अरविंद बागुल, समाजसेवी हीरालाल संचेती, नगर पत्रकार संघ के अध्यक्ष राजेश नाहर,सेवानिवृत्त वनमण्डलाधिकारी विट्ठल सोनीस ASI पीसी इंगले, गायत्री परिवार के त्रयम्बक पाटिल की गरिमामय उपस्थिति में वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम को अथितियो ने संबोधित करते हुए न सिर्फ पेड़ लगाने व बचाने व बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध होने का अभियान चलाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी।
संजय पटेल ने मंडल की प्रारंभिक गतिविधियों व सेवाओं की जानकारी दी संक्षिप्त कार्यक्रम का संचालन छोटू सोनी ने किया इस दौरान उपस्थित सभी सदस्यों को पर्यावरण की रक्षा करने व शहर को हरा–भरा बनाने का संकल्प कराया गया
