बड़वानी / सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत आज बड़वानी जिले के ठीकरी एवं निवाली मंडल में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। शासकीय बालक उत्कृष्ट विद्यालय, ठीकरी के खेल मैदान में आयोजित उद्घाटन समारोह में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठक वी. सतीश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठक श्री वी. सतीश जी, क्षेत्रीय सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल, राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अजय यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने सहभागिता कर खिलाड़ियों से आत्मीय परिचय प्राप्त कर उन्हें उत्साह, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया।

भाजपा राष्ट्रीय संगठक वी. सतीश ने कहा -मुझे खुशी है कि हमारे जनजातीय क्षेत्र बड़वानी में भी युवा शक्ति इतनी बड़ी संख्या में सहभागिता कर अपना प्रदर्शन कर रही है। विकसित भारत श्रेष्ठ भारत के निर्माण में खेलकूद की महत्वपूर्ण भूमिका है, और सांसद खेल महोत्सव युवाओं में ऊर्जा, अनुशासन एवं प्रतिस्पर्धा की भावना को सशक्त कर रहा है।
इस अवसर पर मुख्य समन्वय संसदीय संकुल विकास परियोजना श्री प्रसाद जी, खेल महोत्सव जिला संयोजक अजय कानूनगो, विधानसभा संयोजक प्रकाश चौहान, सह–संयोजक धीरेन्द्र मंडलोई, मंडल अध्यक्ष गजेंद्र दरबार, नगर परिषद अध्यक्ष पूजा सुमित जायसवाल, जिला मंत्री रविन्द्र कुलकर्णी एवं कैलाश जायसवाल, पार्षद वंदना राठौड़, वरिष्ठ कार्यकर्ता शरदचंद्र महाजन, सुखदेव यादव, पंडरी पाटीदार, अशोक पाटीदार, अजा मोर्चा जिला मंत्री सुरेंद्र वर्मा, मंडल महामंत्री मंगल पटेल एवं राजेश राठौड़, मधु धनगर,पूर्व मंडल अध्यक्ष कुलदीप गौड़, अर्पित पाटीदार, राजा धनगर, सुमित मालवीय सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मातृशक्ति, खेल शिक्षक, प्रतिभागी खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

निवाली मंडल में भी हुआ खेल महोत्सव का शुभारंभ
सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत निवाली मंडल की खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ पानसेमल विधायक श्याम बरडे ने किया। खेल मैदान में उमड़े उत्साह, अनुशासन और ऊर्जा ने युवाओं में खेल भावना को नई दिशा दी।
इस अवसर पर जिला महामंत्री सचिन चौहान, जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा खेल संयोजक राम सोनाने, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि चतर पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र सिसोदिया, भाजपा वरिष्ठ नेता कन्हैयालाल सिसोदिया, मंडल अध्यक्ष श्याम पंडित, विकास डावर, अखिलेश सोनी, महेश वर्षाले, नन्दू शर्मा, न.प. पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मातृशक्ति, खेल शिक्षक एवं प्रतिभागी खिलाड़ी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

संपूर्ण आयोजन में युवाओं की ऊर्जा, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना देखते ही बनी, जिसने सांसद खेल महोत्सव 2025 को जनभागीदारी एवं जनउत्सव का अद्भुत रूप प्रदान किया।
