बड़वानी / दिनांक 28.1.26 कों फरियादीयां गजराबाई पति देवा दावदें निवासी मनीहार मोहल्ला पाला बाजार बडवानी नें थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट किया था कि दिनांक 25.01.25 के रात्री 08.00 बजे अपने परिवार के साथ खंडवा से वापस अपने घर आई तो देखा की घर के पीछे का दरवाजा खुला था घर की अलमारी मे रखे सामान को चैक किया तो एक जोड़ पायजप चांदी के, 10000 रुपये नगदी तथा घर मे रखी दो गैस टंकी जिसमे से एक भरी और एक खाली नही थी कोई अज्ञात बदमाश व्यक्ति मेरे घर मे घुसकर घर घर मे रखा सामान चोरी कर ले गया है । रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 53/2026 धारा 305(ए) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
यह कि पुलिस थाना बडवानी पर विगत कई दिनो से चोरी की घटना घटित हो रही थी वारदातो को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर के द्वारा एसडीओपी दिनेशसिंह चौहान के निर्देशन मे थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीतसिंह बिसेन के नेत्रत्व मे थाना कोतवाली की टीम का गठन किया गया । टीम के द्वारा सतत प्रयास करते हुए तकनिकी व वैज्ञानिक तरिके से प्रत्येक अपराध का बारिकी से निरीक्षण करते टीम के द्वारा के विश्वनिय मुखबिर से सुचना प्राप्त हुई कि चंचल चौराहे पर एक व्यक्ति चंचल चौराहे पर गैस सिलेण्डर व चांदी की पायजब बैचने की बात कर रहा है। जिसे टीम व्दारा मौके पर जाकर पकडा जिससे तकनिकी व वैज्ञानिक तरिके से पुछताछ करने पर अपना नाम छोटु उर्फ लोकेन्द्र पिता शैलेन्द्र कुशवाह उम्र 18 साल निवासी चांदशाह मोहल्ला बड़वानी का बताया बाद आरोपी के निवास स्थल से चौरी गया मश्रुका एक जोड चांदी की पायजेब , दो नग इंडेन कंपनी के गैस सिलेण्डर एवं नगदी 2000/ रू । बरामद कर विधिवत आरोपी को गिरफ्तार किया गया बाद माननीय न्यायालय बडवानी पेश किया गया । माननीय न्यायालय व्दारा आरोपी कों न्यायिक हिरासत में भेजा गया है । आरोपी पुर्व में भी चौरी की घटनाओं में शामील रहा हैं ।
प्रभारी पुलिस अधीक्षक महोदय श्री धीरज बब्बर द्वारा बताया गया की पुलिस के द्वारा शहर मे चौरी की वारदातो को रोकने के लिये बडवानी पुलिस के द्वारा सतत प्रयास किया जा रहा है। अनुसंधान टीम कों उनके उत्सवर्धन हेतु उचित पारितोषिक से पुरुष्कृत किया जायेगा ।
विशेष भूमिका- निरी. बलजितसिंह बिसेन, उनि. रविन कन्नौंज, प्र.आर. 229 जगजोधसिंह चौहान, प्र.आर. 29 दिपक डोडियार, मआऱ. 244 कलावती आर. 54 राधेश्याम , आर. 91 अंतरसिहं, आर. 515 हितेन्द्र मण्डलोई का योगदान सराहनीय रहा है ।
