बड़वानी/ थाना कोतवाली बड़वानी क्षेत्रांतर्गत नवलपुरा में गाड़ा खींचाई दौरान आसपास के बहुत सारे लोग आयोजन मार्ग में आने वाले घरों की छत पर अत्यधिक संख्या में चढ़कर आयोजन देखते है, जिससे दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है।
थाना प्रभारी निरीक्षक श्री बिलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि दुर्घटना की रोकथाम के प्रयास अंतर्गत ऐसे करीब 20 घरों को चिन्हित कर मकान मालिकों को नोटिस दिए गए हैं की उनके मकान की छत पर अनाधिकृत प्रवेश नहीं होने देंगे अन्यथा सम्पूर्ण जिम्मेदारी मकान मालिक की होगी तथा आयोजन वाले संपूर्ण क्षेत्र में थाना मोबाइल के PA सिस्टम से मुनादी के रूप में अपील भी की गई है।
