बड़वानी /  पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं एसडीओपी बड़वानी श्री महेश सुनैया के मार्गदर्शन में थाना बड़वानी पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 05 घंटों में आरोपी से 08 लाख रुपये कीमत का ट्रैक्टर ज़ब्त कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया।

घटना का विवरण-

दिनांक 18.05.25 को फरियादी शिवराम ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि सुबह 10.30 बजे करीब एक व्यक्ति हमारे श्री महावीर ट्रैक्टर शोरूम, सेगांव फाटा पर आया और ट्रैक्टर खरीदने का बोलकर ट्रैक्टर का ट्रायल लिया और ट्रायल लेकर डिवाइडर से मोड़कर लाने का बोलकर नहीं आया, शोरूम कर्मचारियों द्वारा रोकने का प्रयास करने पर उन्हें कट मारकर शोरूम का 8 लाख रुपये कीमत का नया ट्रैक्टर लेकर भाग गया। जिस पर कोतवाली थाने पर अपराध, धारा 303(2) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कार्यवाही-

CCTV फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्य के आधार पर जानकारी निकालकर तत्काल वायरलेस सेट और कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी थानों को अलर्ट कर घेराबंदी की गई एवं सोशल मीडिया पर भी उक्त जानकारी शेयर करते एक जागरुक नागरिक द्वारा चोरी के ट्रैक्टर एवं आरोपी के बारे में बताने पर तत्काल बड़वानी कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी शुभम पिता कमल बर्डे, 23 वर्ष, निवासी पाल्या थाना अंजङ को अभिरक्षा में लेकर घटना में चोरी गया 08 लाख रुपये कीमत का नया ट्रैक्टर ज़ब्त किया गया।

सराहनीय भूमिका-

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह, प्रधान आरक्षक जगजोध सिंह, प्रधान आरक्षक निकुम एवं आरक्षक पुरुषोत्तम, आत्माराम, पवन की सराहनीय भूमिका रही।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *