बड़वानी / प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी में आज महाविद्यालय प्राचार्य डॉ वीणा सत्य के मार्गदर्शन एवं सेवा संकल्प अभियान के नोडल डॉक्टर मधुसूदन चौबे के निर्देशन में “सामाजिक दायित्व” विषय पर पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन समाज कार्य एवं समाजशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वाधान में किया गया, कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय के विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारियों की जानकारी देकर जागरूक करना एवं आदर्श व्यक्तित्व निर्माण की ओर अग्रसर करना रहा,
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. लक्ष्मण रजाने द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक उत्तरदायित्व का संबंध कर्तव्यों एवं नैतिकता से है, समाजिक उत्तरदायित्व से व्यक्ति, परिवार,समाज और राष्ट्र को विकसित कर सकते है।
विशेष वक्ता के रूप में आमंत्रित डॉ अविनाश वानखेड़े ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि जिस प्रकार मानव अधिकार हमें मनुष्य होने के नाते स्वतः ही प्राप्त हो जाते हैं उसी प्रकार सामाजिक दायित्व भी मनुष्य होने के नाते मिलते हैं जिन्हें प्रत्येक मनुष्य को जानना, समझना और उनका पालन करना अत्यंत आवश्यक है, वही प्रोफेसर अर्चना पीपलाद ने कविता की चार पंक्तियों के माध्यम से सामाजिक दायित्व को समझाया, कार्यक्रम का समन्वय कर रही समाजशास्त्र की प्राध्यापक मनीषा धारवाल ने कार्यक्रम एवं विषय की महत्ता को समझाते हुए बताया कि राष्ट्र निर्माण एवं देश के समग्र विकास हेतु प्रत्येक सामाजिक प्राणी को सामाजिक दायित्वों का निर्माण करना आवश्यक है, कार्यशाला के पश्चात नुक्कड़ नाटक के मंचन के माध्यम से उक्त विषय को विद्यार्थियों के द्वारा विस्तृत रूप से समझा कर नाटक मंचन किया गया, कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर रितु कुमरावत द्वारा एवं आभार कार्यक्रम समन्वयक प्रोफेसर मनीषा धारवाल द्वारा किया गया
