बड़वानी / जिन लोगों के घरों में बुजुर्ग या कोई मरीज होते है और उनको बैठाने, सुलाने और कही घुमाने के लिए परेशान होते थे उन लोगों की परेशानियों और समस्या को समझते हुए रोटरी क्लब ऑफ बड़वानी सिटी द्वारा मानवीय सेवा के क्षेत्र में एक कदम और बढ़ाया रोटरी क्लब ऑफ बड़वानी सिटी द्वारा आज स्वास्थ्य संबंधी सहयोगी उपकरण की बैंक का लोकार्पण दशहरा मैदान स्थित बुरहानी बिल्डिंग मैटेरियल पर नगर के वरिष्ठ व्यवसाई और समाज सेवी मेंहदी हुसैन रजवी के कर कमलों से सम्पन्न किया जिसमें लोगों को गोल्डिंग बेड, व्हील चेयर,वॉकर,स्टीक, कमोड चेयर,ऑक्सीजन कॉन्सेंटर और भी कुछ सामग्री से प्रारंभ किया गया है ,क्लब अध्यक्ष रोटेरियन मनीष जैन और मानद सचिव रोटेरियन बुरहानी रिज़वी ने बताया कि हमने यह शुरुआत की है हालांकि ये उपकरण भी बड़वानी की जनसंख्या के अनुपात में कम है लेकिन शीघ्र ही हमारे द्वारा और अन्य सामग्री में वृद्धि की जाएगी, रोटरी क्लब ऑफ बड़वानी सिटी के वरिष्ठ सदस्य रोटेरियन डॉक्टर अर्पित लाड़ ने बड़वानी की जनता से इस निःशुल्क व्यवस्था का लाभ लेने की अपील की है ,इस अवसर पर रोटरी क्लब बड़वानी सिटी के पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन अलि असगर रिज़वी,पूर्व सचिव रोटेरियन अबू तलिब रौनक,सहायक मंडलाध्यक्ष रोटेरियन अभिषेक उपाध्याय,रोटेरियन अलि बिरला,रोटेरियन सौरभ जैन,रोटेरियन राजेश जैन,रोटेरियन डॉक्टर नीलेश जैन,रोटेरियन सन्नी भाटिया उपस्थित रहे
साथ ही क्लब के वरिष्ठ सदस्य अलि बिरला और अन्य सदस्यों ने ईश्वर से ये प्रार्थना कि,की किसी भी व्यक्ति को बीमार ना रखे और इन परिस्थितियों का सामना करना ना पड़े ,फिर भी यदि किसी को कोई समस्या आती है तो वे अपना आत्मबल मजबूत रख कर परिस्थियों का सामना करे और परिस्थितियों से निपटने का साहस रखे ,आगामी समय में क्लब द्वारा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को अंजाम दिया जाएगा,अंत में क्लब सचिव बुरहानी रिज़वी ने सभी का आभार माना
