मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक बंदी कोरोना पॉजिटिव निकला है। देर रात तीन बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे लेने जेल पहुंची। एक बंदी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद यहां रखे गए 400 उसे अधिक कैदियों के सैंपल लिए जाएंगे। जेल प्रशासन के स्टाफ की भी सैंपल लेने की प्रक्रिया आज दिन में की जाएगी।

बड़वानी में 9 कोरोना पॉजिटिव

बड़वानी जिले में शनिवार को नौ लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसमें नाले पार सेंधवा का एक, राजपुर के पांच, ग्राम झिलना ( ठीकरी के पास), बलवाड़ी और भड़भड़ा (पानसेमल) का एक-एक मरीज शामिल है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 165 हो गई है। इनमें से 116 स्वस्थ हो चुके हैं और चार की मौत हुई है। 45 सक्रिय मरीज हैं।

खंडवा में दस कोराना पॉजिटिव मिले

खंडवा में शनिवार को 10 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसमें चार हरसूद, पांच कुण्डलेश्वर वार्ड और एक सिंधी कॉलोनी का मरीज है, वहीं 134 निगेटिव रिपोर्ट भी आई। जिले में पॉजिटिव की संख्या 393 हो गई है। सक्रिय मरीज 80 हैं । 296 स्वस्थ होकर घर गए। 17 की मौत हो चुकी है।

 रानापुर में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज

झाबुआ के रानापुर में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। इसी तरह रानापुर में मरीजों की संख्या 6 हो गई है।

आगर मालवा जिले में मिले 2 कोरोना पॉजिटिव

आगर मालवा जिले में दो और कोरोना मरीज मिले हैं, सुसनेर और गोठड़ा ग्राम में ये मरीज मिले हैं। जिले में अब कुल प्रकरण 25 पहुंच गए है। इनमें से 15 स्वस्थ हुए हैं और दो की मौत हुई। अभी आगर मालवा में कोरोना वायरस के 8 एक्टिव केस हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *