बड़वानी / जिले में भी राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस और अन्य वर्दीधारी जवानों द्वारा शहर के विभिन्न मार्गो से मार्च पास्ट निकालकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। तथा शहर के प्रमुख चौराहे पर गोला बनाकर राष्ट्रीय एकता की शपथ भी ली !

जिला मुख्यालय पर यह मार्च पास्ट पुलिस कंट्रोल रूम से प्रारंभ हुआ जो शहर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ गुजरा। मार्च पास्ट के साथ पुलिस वाहन भी सायरन बजाते हुए चल रहे थे। मार्च पास्ट के शहर के मुख्य चौराहे झंडा चौक पहुंचने पर जवानों ने गोल घेरा बनाकर देश की अखंडता बनाए रखने की शपथ भी ग्रहण की।
