बड़वानी/बड़वानी जिला मुख्यालय पर  हांलाकि शहर की सड़को पर यातायात का दबाव अत्यधिक बढ़ गया है। लेकिन कांरजा चौक से लेकर ओलम्पिक चौराह  तक कुछ अधिक ही यातायात का दबाव देखा जा सकता है। इसमें अंजड़ नाका चौराह तो इन दिनों एक्सीडेंट झौन सा बन चुका है। इस चैराहे पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब 2 व्हीलर वाहन आपस में न टकराऐ हो ? इस चौराहे  पर भीड़-भाड़ की मुख्य वजह  यह भी हो सकती है कि  इस चौराहे पर या उसके आस-पास 4-5 बैंक स्थापित है। 3-4 कालानियों का प्रवेश भी यही से होता है। इसके साथ ही शहर में प्रवेश का भी यह मुख्य मार्ग है। जिसके कारण न केवल वाहनों का अत्यधिक दबाव बना रहता है वरन सड़क को पार करने के लिए भी काफी इन्तजार करना पड़ता है। वर्तमान सड़क पर कई बार तो जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। यही वजह हो सकती है कि इस मार्ग व चौराहे पर एक्सीडेंट होते रहते है। क्षेत्र के रहवासी ही नही बल्कि शहरवासी  भी इस मार्ग के चौड़ीकरण करने  अथवा डिवाईडर बनाने की सख्त आवश्यकता महसूस करने लगे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *