भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को भोपाल में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जम्बूरी मैदान में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचेंगे। इसके बाद वे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का लोकर्पण करेंगे।

– 15 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 33 मिनट पर राजाभोज विमानतल पर पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी।

– एक बजे जम्बूरी मैदान पर बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचेंगे।

– एक बजकर पांच मिनट पर कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।

– एक बजकर 12 मिनट पर प्रदर्शनी का उद्घाटन और स्व-सहायता समूहों के उत्पादों का अवलोकन करेंगे। इस दौरान प्रथम विधानसभा के लिए निर्वाचित सदस्य लक्ष्मीनारायण गुप्ता का सम्मान करेंगे।

– एक बजकर 20 मिनट पर प्रधानमंत्री मंच पर पहुंचेंगे। यहां करीब बीस मिनट स्वागत कार्यक्रम चलेगा।

– एक बजकर 40 मिनट पर राशन आपके द्वार योजना के तहत वाहन की चाबी सौंपेंगे। विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के तीन चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे।

– दो बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संबोधन होगा।

– दो बजकर 15 मिनट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन होगा। आभार प्रदर्शन खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह करेंगे।

– तीन बजे प्रधानमंत्री बरकतउल्ला विश्वविद्यालय स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे।

– तीन बजकर 10 मिनट पर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। लोकार्पण के बाद वे व्यवस्थाओं का अवलोकन करेंगे।

– तीन बजकर 20 मिनट पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री का संबोधन होगा।

– तीन बजकर 30 मिनट पर प्रधानमंत्री को संबोधन होगा।

– चार बजे पीएम राजाभोज विमानतल पहुंचेंगे और दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

PM Modi Bhopal Visit: मोदी के साथ मंच पर होंगे राज्यपाल-मुख्यमंत्री, मंत्री-सांसद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

15 नवंबर को भोपाल के जम्बूरी मैदान में जनजातीय गौरव दिवस महासम्मेलन के मंच पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ केंद्रीय और राज्य के मंत्री एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा मौजूद रहेंगे। केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा, संसद सदस्य प्रज्ञा सिंह ठाकुर, प्रदेश भाजपा अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कलसिंह भाभर भी उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर मंच की व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया है।

पहले पंक्ति में प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विष्णु दत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, धर्मेंद्र प्रधान, अर्जुन मुंडा, वीरेंद्र कुमार, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रहलाद पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मप्र सरकार के मंत्री प्रेम सिंह पटेल, विजय शाह, मीना सिंह व बिसाहूलाल सिंह, राज्यसभा सदस्य एल मुरुगन होंगे।

वहीं दूसरी पंक्ति में छतर सिंह दरबार, कलसिंह भाभर, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे, सांसद गुमान सिंह डामोर, दुर्गादास उइके, गजेंद्र सिंह पटेल, हिमाद्री सिंह, संपतिया उइके, प्रज्ञा सिंह ठाकुर और सुमेर सिंह सोलंकी रहेंगे। पार्टी नेताओं के मुताबिक इसमें अभी कुछ परिवर्तन और भी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *